Sambhavna Seth Resign From AAP: लोकसभा चुनाव से पहले एक्ट्रेस संभावना सेठ ने छोड़ा AAP का साथ, पार्टी में शामिल होने के फैसले पर जताया अफसोस

Sambhavna Seth Resign From AAP: संभावना सेठ ने जनवरी 2023 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। अब संभावना सेठ ने AAP से निकलने का भी फैसला कर लिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए संभावना ने इसकी जानकारी दी।

Sambhavna Seth Resign From AAP: संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया है। संभावना सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा कि अपने देश के लिए सेवा करने के लिए बहुत उत्साह के साथ एक साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी भी समझदारी से कोई फैसला लें, आप फिर भी गलत हो सकते हैं... क्योंकि आखिरकार हम इंसान हैं। अपनी गलती का अहसास करते हुए मैं आधिकारिक तौर पर AAP से बाहर निकलने की घोषणा करती हूं।

Sambhavna Seth Resign From AAP

संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा।

इसके साथ ही संभावना सेठ ने आप (AAP) में शामिल होने के अपने फैसले पर अफसोस भी जताया। संभावना सेठ ने पार्टी की सदस्य बनते समय कहा था कि उन्होनें कभी नहीं सोचा था कि वो कभी डांस से हट कर राजनीति में शामिल हो जाएंगी। संभावना ने आगे कहा था कि राजनीति का हिस्सा बनना उनके नेचर में था लेकिन कभी सोचा नहीं था। संभावना ने कहा था कि मैं देश के लिए कुछ अच्छा करना चाह रही हूं। संभावना ने कहा था कि उनकी 12 साल पहले भी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल से बात हुई थी। संभावना सेठ बिग बॉस के दो-दो सीजन में शामिल रही हैं। वह मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। संभावना सेठ ने 400 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 25 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

End of Feed