अखिलेश और शिवपाल के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार, तो क्या सपा को होगा इसका नुकसान?

UP Lok Sabha Chunav : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का प्लान फिलहाल किसी को समझ नहीं आ रहा है। खुद अखिलेश यादव और उनके चाचा सपा महासचिव शिवपाल यादव के चुनाव लड़ने पर अब तक संशय बरकरार है। आपको इसका नफा-नुकसान समझाते हैं।

Samajwadi Party Plan For Lok Sabha Election: क्या अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे? उत्तर प्रदेश की सियासत में दिलचस्पी रखने वाला हर शख्स इस सवाल का जवाब जानना चाहता है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव इस बार चुनाव में बतौर उम्मीदवार नजर नहीं आएंगे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव के चुनाव लड़ने पर भी फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। यदि अखिलेश और शिवपाल दोनों ही चुनाव नहीं लड़ते हैं तो क्या इसकी वजह से समाजवादी पार्टी को नुकसान होगा या फायदा... आपको समझाते हैं।

Akhilesh Yadav Shivpal Yadav

अखिलेश यादव और शिवपाल यादव।

क्या अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने पर अब तक सस्पेंस बरकरार है। माना जा रहा था कि 2014 में जिस सीट से उनकी पत्नी सांसद चुनी गई थीं उसी सीट से अखिलेश 2024 में चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि 2019 के चुनाव में डिंपल यादव को इस सीट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। कन्नौज लोकसभा सीट से सुब्रत पाठक ने अखिलेश की पत्नी डिंपल को चुनाव हरा दिया था। समाजवादी पार्टी इस सीट को इस बार हर हाल में हासिल करना चाहेगी। ऐसे में कहा जा रहा था कि अखिलेश खुद यहां से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई के बेटे तेज प्रताप यादव इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

End of Feed