Bengal Election Result: कोलकाता में आज स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर BJP महिला कार्यकर्ताओं का धरना, TMC का क्या प्लान?

Bengal Election Result: चुनाव रिजल्ट से पहले बीजेपी और टीएमसी दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कोलकाता में बीजेपी महिला कार्यकर्ता आज सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना देंगी। इसके अलावा टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी अपने कार्यकर्ताओं को किसी भी हाल में काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की है। सीएम ममता ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि यह झूठ फैलाया जा सकता है कि तृणमूल कांग्रेस पीछे चल रही है, लेकिन ऐसी बातों को न मानें और न ही आगे बढ़ाएं।

Bengal Election Result: बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना कल, सोमवार को होगी। इससे पहले बीजेपी और टीएमसी दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कोलकाता में बीजेपी महिला कार्यकर्ता आज सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना देंगी।

bengal election (5)

कोलकाता में बीजेपी महिला कार्यकर्ता आज सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना देंगी। AI IMAGE

इसके अलावा टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी अपने कार्यकर्ताओं को किसी भी हाल में काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की है। सीएम ममता ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि यह झूठ फैलाया जा सकता है कि तृणमूल कांग्रेस पीछे चल रही है, लेकिन ऐसी बातों को न मानें और न ही आगे बढ़ाएं। उन्होंने वोटिंग सेटर्स में लंबे समय तक मौजूद रहने वाले कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं. उन्होंने हल्का और साधारण भोजन करने की बात कही। उन्होंने सादे खाने का भी जिक्र किया, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

End of Feed