Bihar Election: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव RJD में हुए शामिल, बोले- बिहार को बदलने की जरूरत

Bihar Election 2025: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव राष्ट्रीय जनता दल में हुए शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की जरूरत है और मैं उस बदलाव में योगदान देना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा इस परिवार का हिस्सा रहा हूं और मुझे हमेशा चाचा का आशीर्वाद मिला है।

Bihar Election 2025: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव राष्ट्रीय जनता दल में हुए शामिल हुए। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ये संकेत दिया है कि उनकी पत्नी चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि वो चुनाव लड़ें या उनकी पत्नी एक ही बात है।

khesari lal yadav  (1)

खेसारी लाल यादव राजद में हुए शामिल।(फोटो सोर्स: khesari lal yadav x handle)

मुझे बिहार के बदलाव में योगदान देना है: खेसारी लाल यादव

राजद में शामिल होने के बाद खेसारी लाल यादव ने कहा,"मैंने हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि जैसे मैं मुंबई में अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रहा हूं, उन्हें अच्छे स्कूल और अस्पताल प्रदान कर रहा हूं, बिहार के बच्चों का भविष्य भी उतना ही सुरक्षित हो जितना हमारा है, और हमारे बच्चों को दूसरे राज्यों में नहीं जाना चाहिए। इसलिए बदलाव की जरूरत है और मैं उस बदलाव में योगदान देना चाहता हूं।

End of Feed