Kerala Election 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में महिला CM की वकालत की, चलाई साइकिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को भीड़ से ज़ोरदार तालियां मिलीं, जब उन्होंने कहा कि वह उस दिन का इंतज़ार कर रहे हैं जब केरल में कोई महिला मुख्यमंत्री होगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि वह केरल में एक महिला मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद कर रहे हैं।उनके इस बयान का वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ समर्थन किया।राहुल गांधी ने कोट्टायम के पुतुपल्ली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस द्वारा घोषित ’गारंटी’ पर बात की जो उसने केरल की सत्ता में आने पर जनता को देने का वादा किया है। इनमें महिलाओं को राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए 1,000 रुपये की मासिक सहायता शामिल है।

rahul in kerala

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि महिलाएं केरल के विकास में सक्रिय भागीदार बनें। उन्होंने जनसभा में शामिल उत्साहित लोगों के बीच कहा, 'दरअसल, हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब केरल की मुख्यमंत्री एक महिला होंगी।' उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि उनके इस बयान पर पुरुष उत्साह से तालियां नहीं बजा रहे हैं।

End of Feed