कर्नाटक: चुनाव जीतूंगा और BJP में वापस लौटूंगा, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित होने के बाद बोले केएस ईश्वरप्पा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 08:06 AM IST

BJP expels KS Eshwarappa in Karnataka: कर्नाटक की हाई-प्रोफाइल शिवमोग्गा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दर्ज करने के बाद बीजेपी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ईश्वरप्पा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि, इसके बाद ईश्वरप्पा ने कहा है कि चुनाव जीतने के बाद वे वापस बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

BJP expels KS Eshwarappa in Karnataka: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किए गए दिग्गज नेता केएस ईश्वरप्पा ने बड़ा दावा किया है। निष्कासन के कुछ ही घंटों बाद ईश्वरप्पा ने कहा कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करने के बाद वापस बीजेपी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, मुझे अभी भी उम्मीद है और मैंने एक गैर-पार्टी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

KS Eshwarappa

केएस ईश्वरप्पा

बता दें, शिवमोग्गा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दर्ज करने के बाद बीजेपी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ईश्वरप्पा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि, इसके बाद ईश्वरप्पा ने कहा है कि चुनाव जीतने के बाद वे वापस बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा, मैं पांच बार चुनाव लड़ चुका हूं और मुझे किसी निष्कासन का डर नहीं है।

End of Feed