Kalyan Lok Sabha Seat: कल्याण लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर, श्रीकांत शिंदे और वैशाली दारकेकर राणे के बीच है मुकाबला

Kalyan Lok Sabha Seat: महाराष्ट्र के 48 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से एक कल्याण एक हाई-प्रोफाइल सीट है जिसका प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे करते हैं।

Kalyan Lok Sabha Seat: कल्याण लोकसभा क्षेत्र महाराष्ट्र में 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। 2002 को गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 को अस्तित्‍व में आया। यहां पहली बार 2009 में संसदीय चुनाव लड़ा गया। यह इलाका मुंबई में कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र का हिस्‍सा है। इसके पहले यह ठाणे लोकसभा के अंतर्गत आता था। कल्याण लोकसभा सीट के इतिहास पर नजर डालें तो यह सीट शिवसेना-बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां से बीजेपी के राम कापसे 1989 से 1996 तक चुनाव जीतते आए। कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। कल्याण लोकसभा सीट पर 2024 में दिलचस्प मुकाबला है। इस सीट से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने चुनाव लड़ा। शिवसेना यूटीबी और कांग्रेस ने इस सीट पर श्रीकांत की राजनीतिक घेराबंदी कर रखी है।

Kalyan Lok Sabha Seat

महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर।

श्रीकांत शिंदे तीसरा बार लड़ रहे है चुनाव

2024 के लोकसभा चुनावों में, डॉ श्रीकांत शिंदे इस सीट पर लगातार तीसरी बार नजर गड़ाए हुए हैं और उनका मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) की वैशाली दारकेकर-राणे से है। इस बार निर्वाचन क्षेत्र में 41.7% मतदान हुआ। एक आर्थोपेडिक सर्जन से राजनेता बने, श्रीकांत ने पहली बार 2014 में इस सीट से जीत हासिल की और बाद में 2019 के चुनावों में फिर से चुनाव जीतने में सफल रहे। हालांकि, इस बार उन्हें महाराष्ट्र में बदली हुई राजनीतिक गतिशीलता के तहत कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। वैशाली दारकेकर-राणे कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) की दो बार की पूर्व नगरसेवक हैं। उन्होंने अविभाजित शिवसेना का प्रतिनिधित्व करते हुए 2000 में अपना पहला चुनाव जीता था। बाद में वह राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में शामिल हो गईं उस समय शिवसेना में रहे आनंद परांजपे ने चुनाव जीता था।

End of Feed