झारखंड में 43 सीट पर 66.18 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज, लोहरदरगा में सबसे अधिक, हजारीबाग में सबसे कम वोटिंग

चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में कुल 1.37 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।

Jharkhand Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीट के लिए बुधवार 66.18 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लोहरदगा जिला 73.21 प्रतिशत मतदान के साथ शीर्ष पर रहा जबकि हजारीबाग जिले में सबसे कम 59.13 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों में मतदान प्रतिशत सरायकेला-खरसावां में 72.19, गुमला में 69.01, सिमडेगा में 68.66, खूंटी में 68.36, गढ़वा में 67.35, लातेहार में 67.16, पश्चिमी सिंहभूम में 66.87, रामगढ़ में 66.32, पूर्वी सिंहभूम 64.87, चतरा 63.26, पलामू में 62.62, कोडरमा में 62, रांची 60.49 और हजारीबाग में 59.13 रहा।

Voting in Jharkhand

झारखंड में मतदान

चंपई सोरेन और गीता कोड़ा सहित 683 उम्मीदवार

चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल एक्स पर लिखा, आज झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करने का आग्रह करता हूं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे मेरे सभी युवा मित्रों को मेरी हार्दिक बधाई। याद रखें - पहले मतदान, फिर जलपान।

End of Feed