Jharkhand Elections: झारखंड में भाजपा और आजसू के बीच तय हुआ शीट शेयरिंग फार्मूला, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

Jharkhand Elections: सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के बीच सीट शेयरिंग फार्मूला लगभग तय हो गया है। देर रात अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में आजसू के खाते 11 सीटे देने पर सहमति बनी है।

Jharkhand Elections: झारखंड में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने पुराने सहयोगी संगठन ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन किया है। सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग फार्मूला लगभग तय हो गया है। देर रात अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में आजसू के खाते 11 सीटे देने पर सहमति बनी है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगले एक दो दिन में सीट शेयरिंग फार्मूले का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया जाएगा।

Sudesh Mahto-Babulal Marandi

सुदेश महतो-बाबूलाल मरांडी

सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टियों के बीच हुए सीट समझौते के तहत राज्य की 81 विधानसभा सीटों में 11 पर आजसू व अन्य सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी उतार सकती है। हालांकि, कितनी सीटों पर कौन लड़ेगा, इसका आधिकारिक ऐलान दो दिन के अंदर किया जाएगा।

End of Feed