Jharkhand Assembly Elections Result: JMM गठबंधन की जीत पर बोले राहुल, कहा-संविधान,जल-जंगल-जमीन की रक्षा की विजय है

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए जनता का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 'यह जीत संविधान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा की है।

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। झारखंड चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "झारखंड के लोगों का इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Rahul Gandhi Tweet

राहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-जमीन की रक्षा की जीत है। महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे। प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद। बता दें कि इंडिया गठबंधन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 34 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस को 16, राजद को 4, भाकपा (माले) लिबरेशन को 2 सीटों पर जीत मिली है। इस तरह इंडिया गठबंधन को राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 56 सीटों पर जीत मिली है।

End of Feed