Jama Masjid, Aya Nagara, Kapashera MCD Election Result 2022 Live: दिल्ली नगर निगम के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। रूझानों में आम आदमी पार्टी, बीजेपी से आगे है। अब तक कुल 92 नतीजे जारी किये गए हैं जिनमें बीजेपी के खाते में 41, आम आदमी पार्टी के खाते में 53, कांग्रेस के खाते में 4 और एक सीट पर निर्दलीय की जीत हुई है। यहां पर हम बताएंगे आया नगर, जामा मस्जिद, कापसहेड़ा और संगम विहार के नतीजों को बताएंगे। जामा मस्जिद, कापसहेड़ा और संगम विहार में आम आदमी पार्टी की जीत हुई तो वार्ड नंबर 157, आया नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वेदपाल शीतल चौधरी ने जीत दर्ज की है. आप प्रत्याशी हिमानी अम्बावता और भाजपा की मनीषा चौधरी चुनाव हार गईं। इस बार वार्ड महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित था।इस सीट का प्रतिनिधित्व भाजपा के नगर जगदीश सिंह लोहिया कर रहे थे।
आया नगर, जामा मस्जिद, संगम विहार, कापसहेड़ा के नतीजे
- आया नगर- कांग्रेस की जीत
- जामा मस्जिद- AAP की जीत
- कापसहेड़ा - AAP की जीत
- संगम विहार- AAP की जीत
एमसीडी नतीजों पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि नतीजे पार्टी की आशा के हिसाब से है। एग्जिट पोल में जो नतीजे बताए गए थे। एग्जैक्ट नतीजे भी उसके हिसाब से है। आप को 42 फीसद वोट, बीजेपी को 39 फीसद वोट और कांग्रेस को अब तक 12 फीसद मत मिले हैं।
