Indore-1 MP Chunav Result 2023: इंदौर में भाजपा ने खिलाया कमल, कैलाश विजयवर्गीय ने अपने नाम की जीत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 3, 2023, 06:08 PM IST

इंदौर 1 विधानसभा सीटर पर सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, अन्य कई राज्यों की जनता नजरें गड़ाए बैठी है। असल में इस हॉटसीट पर भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय खड़े हैं जिनका मुकाबला कांग्रेस के धनाड्य प्रत्याशी संजय शुक्ला से है।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या फिर चलेगा विजयवर्गीय का मैजिक
  • मुकाबला कांग्रेस के संजय शुक्ला से है
  • मध्यप्रदेश की हॉटसीट बनी है इंदौर 1

Madhya Pradesh Kailash Vijayvargiya Indore-1 Election 2023 Profile: इंदौर 1 विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं क्योंकि इस सीट से भाजपा के बड़े और सफल नेता कैलाश विजयवर्गीय लड़ रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय एक दबंग नेता हैं जो अपने मुखर स्वभाव को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। विधायकी के लिए इनका मुकाबल इस बार भी कांटे का माना जा रहा है और कांग्रेस के संजय शुक्ला खड़े हैं। संजय शुक्ला मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में खड़े प्रत्याशियों में तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं जिनकी संपत्ति करीब 217 करोड़ रुपये है। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे।

Indore-1 MP Chunav Result 2023: इंदौर में भाजपा ने खिलाया कमल, कैलाश विजयवर्गीय ने अपने नाम की जीत

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम
1कैलाश विजयवर्गीयभाजपा 15348257440 वोट से आगे
2संजय शुक्लाकांग्रेस 9604257440 वोट से पीछे
3यासिर. पठानएआईएमआईएम1505151977 वोट से पीछे

End of Feed