भारत के पड़ोसी देश असम को तोड़ना चाहते थे, लेकिन मोदी सरकार ने उनके इरादों को किया चकनाचूर, बोले फडणवीस

जोरहाट से भाजपा के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान असम में घुसपैठ चरम पर थी।

Fadnavis in Assam: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि असम में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार ने न सिर्फ राज्य का विकास सुनिश्चित किया है बल्कि उसकी पहचान, संस्कृति और परंपरा की भी रक्षा की है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रति सौतेला रवैया अपनाया, इसी कारण यह क्षेत्र लंबे समय तक विकास से वंचित रहा। साथ ही कहा कि भारत के पड़ोसी देश असम को तोड़ना चाहते थे, लेकिन मोदी सरकार ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया, बोल फडणवीसजोरहाट से भाजपा के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान असम में घुसपैठ चरम पर थी।

CM Fadnavis

सीएम फडणवीस ने असम में की रैली (फाइल फोटो)

जनसांख्यिकीय बदलाव का खतरा पैदा हुआ, बोले फडणवीस

End of Feed