Pandit Keshav Dev: अलीगढ़ में चुनाव प्रचार का निराला अंदाज, गले में 7 चप्पलों की माला डाल वोट मांग रहा यह निर्दलीय प्रत्याशी, Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 9, 2024, 12:39 PM IST

Aligarh Pandit Keshav Dev Election News : चुनाव आयोग ने पंडित केशव देव को चुनाव चिह्न 'चप्पल' आवंटित किया है। अब इस चुनाव चिह्न को ही उन्होंने अपने गले में लटका लिया है। चप्पलों की माला पहनकर लोगों से वोट मांगने वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

Aligarh Pandit Keshav Dev : चुनाव के दौरान चुनाव-प्रचार के अजग-गजब और निराला अंदाज देखने को मिलता है। लोकसभा चुनाव में इसके दर्शन भी हो रहे हैं। प्रत्याशी लोगों से संपर्क करने और अपने लिए वोट मांगने का अनोखा तरीका भी अपना रहे हैं। अलीगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी पंडित केशव देव भी इसी श्रेणी में हैं। वह अपने गले में एक दो नहीं बल्कि सात चप्पलों की माला पहनकर लोगों से मिल रहे हैं और अपने लिए वोट मांग रहे हैं।

Aligarh seat

गले में चप्पल की माल पहनकर अपने लिए वोट मांग रहा प्रत्याशी।

यह भी पढ़ें-Ramdas Athawale Exclusive interview

End of Feed