'साहस है तो अपने मेनिफेस्टो में लिखें स्पेशल स्टेटस बहाल करेंगे', गठबंधन से बाहर रखने पर तिलमिलाई PDP, कांग्रेस को दी खुली चुनौती

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024 : अनंतनाग से पीडीपी उम्मीदवार ने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान यहां के लोगों को स्पेशल स्टेटस दिया गया था, कांग्रेस में यदि साहस है तो उसे अपने घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) में लिखना चाहिए कि वे इस राज्य को दोबारा विशेष राज्य का दर्जा देंगे, लेकिन वे ऐसा नहीं लिख सकते।

KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर में 10 साल के बाद हो रहे हैं विधानसभा चुनाव
  • विधानसभा की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में होगी वोटिंग
  • कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया है

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रंगत पकड़ते ही राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। नेता एक दूसरे पर हमला करने लगे हैं। महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। अनंतनाग सीट से नामांकन दाखिल करने वाले पीडीपी उम्मीदवार ने कहा है कि 'महबूबा मफ्ती के नेतृ्त्व में पार्टी ने हमेशा जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के मुद्दे को उठाया है। इंडिया अलायंस की जहां तक बात है तो वह राष्ट्रीय स्तर का गठबंधन है। कांग्रेस के शासन के दौरान यहां के लोगों को स्पेशल स्टेटस दिया गया था, कांग्रेस में यदि साहस है तो उसे अपने घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) में लिखना चाहिए कि वे इस राज्य को दोबारा विशेष राज्य का दर्जा देंगे, लेकिन वे ऐसा नहीं लिख सकते। हालांकि, अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने के लिए वह राहुल गांधी को सैल्यूट करते हैं।'

pdp

जम्मू कश्मीर में 10 साल के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

फारूक अब्दुल्ला बोले-हमारा गठबंधन हो चुका है

दरअसल, विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और फारूअक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन हुआ है लेकिन पीडीपी को इसमें शामिल नहीं किया गया है। पीडीपी इंडिया अलायंस का हिस्सा है। लोकसभा चुनाव में भी उसे इंडिया अलायंस की तरफ से सीटें नहीं दी गई। गठबंधन में रहते हुए वह अकेले लड़ी। अनंतनाग सीट से खुद महबूबा मुफ्ती को हार का सामना करना पड़ा। पीडीपी को उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव में उसे गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने के लिए सीटें दी जाएंगी लेकिन फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी, कांग्रेस और माकपा के बीच बात तय हो गई है। अब इसमें किसी और पार्टी की जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन चुनाव जीतने में सक्षम है।

End of Feed