सरकार में आए तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्‍य बनाएंगे: मायावती

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 14, 2024, 11:50 PM IST

मायावती ने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए हैं, उनमें से एक चौथाई भी पूरे नहीं किए हैं। सिर्फ सबसे ज्यादा समय पूंजीपतियों, कारोबारियों को और पूंजीपति बनाने और उन्हें हर स्तर पर बचाने में बीता है।

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को मुजफ्फरनगर में स्थित जीआईसी मैदान में जनसभा करने पहुंची पूर्वमुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा, भाजपा, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि बसपा ने किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं किया है। बसपा अकेले चुनावी मैदान में है और बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने जनता से बसपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील की। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से बसपा के प्रजापति का मुकाबला भाजपा के संजीव कुमार बालियान और सपा के हरेंद्र सिंह मलिक से है।

End of Feed