Bihar Election 2025: '150 से कम सीट पर जीत को माना जाएगा हार', प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि या तो हम शानदार जीत हासिल करेंगे या फिर बुरी तरह हारेंगे। मैं लगातार कहता रहा हूं कि मुझे या तो 10 से कम सीट मिलने की उम्मीद है या 150 से ज्यादा।

Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला पार्टी के व्यापक हित में लिया गया है। पीटीआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार ने यह भी कहा कि जन सुराज पार्टी की 150 से कम सीट पर जीत को हार माना जाएगा।

Prashant Kishor

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

प्रशांत किशोर ने क्या कुछ कहा?

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव जीतती है, तो इसका देशव्यापी प्रभाव पड़ेगा। राष्ट्रीय राजनीति एक अलग दिशा में रुख करेगी। बिहार में चुनाव दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी। प्रशांत किशोर ने कहा, ‘‘पार्टी ने फैसला किया है कि मुझे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। इसलिए पार्टी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर से अन्य उम्मीदवार की घोषणा की है। यह पार्टी के व्यापक हित में लिया गया फैसला है। अगर मैं चुनाव लड़ता तो इससे मेरा ध्यान आवश्यक संगठनात्मक कार्यों से हट जाता।’’

End of Feed