Bihar Voter List 2025: आ गई बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट, ऐसे चेक करें अपना नाम

Bihar Voter List 2025: बिहार की नई वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें नाम, यहां जाने प्रक्रिया

Bihar Voter List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के बाद अब चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। जिसे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बिहार की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है। राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले मतदाताओं की कुल संख्या 7.89 करोड़ थी।

bihar voter list.

बिहार में चुनाव आयोग ने जारी की नई वोटर लिस्ट

बिहार की अंतिम मतदाता सूची में नाम कैसे देखें?

अगर आप बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए यह जांचना चाहते हैं कि आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में है या नहीं, तो इसे ऑनलाइन, मोबाइल ऐप या एसएमएस के जरिए आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए केवल कुछ बुनियादी जानकारी या आपका EPIC (वोटर आईडी) नंबर जरूरी है।

End of Feed