कितना रोचक है चंडीगढ़ का रण? संजय टंडन vs मनीष तिवारी की जंग में उठा बाहरी का मुद्दा; जानें इस सीट का इतिहास

Chandigarh Election: चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर इस बार की चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प होने वाली है। यहां से दो बार की सांसद किरण खेर का टिकट कट चुका है, इस बार भाजपा ने संजय टंडन को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस के मनीष तिवारी से है। आपको इस सीट के समीकरण और इतिहास से रूबरू कराते हैं।

Lok Sabha Election 2024: भाजपा से दो-दो बार सांसद रह चुकी अभिनेत्री किरण खेर एक बार फिर चंडीगढ़ सीट से मैदान में हैं। 2014 में उन्होंने पहली बार यहां से चुनाव जीता था। पिछले दोनों चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर कब्जा जमाए रखा है। इस बार चंडीगढ़ से कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि भाजपा ने उम्मीदवार बदलकर संजय टंडन को मैदान में उतारा, जिनकी राह आसान नजर नहीं आ रही है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आपको इस रिपोर्ट में समझाते हैं।

Hot Seat Chandigarh

मनीष तिवारी vs संजय टंडन।

क्या कहता है इस बार का समीकरण?

आपको चंडीगढ़ लोकसभा सीट के इतिहास के साथ-साथ इस बार यहां के सियासी समीकरण को समझना भी जरूरी है। पिछले दो बार के चुनाव में इस सीट पर भाजपा की किरण खेर का कब्जा है। कयास लगाए जा रहे थे कि यहां की जनता उनसे काफी नाराज है, जिसके चलते भाजपा ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया और संजय टंडन को मैदान में उतारा। उनका मुकाबला मनीष तिवारी से हो रहा है, आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर भी कांग्रेस को समर्थन किया है। यहां से बहुजन समाज पार्टी ने रितु सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed