Sabarkantha, Idar, Prantij Election Result 2022: साबरकांठा जिले में भी बीजेपी को मिली बंपर जीत, जानें- सभी सीटों का पूरा हाल

  • Authored by: नवीन चौहानResearch by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 8, 2022, 05:06 PM IST

Sabarkantha, Himatnagar, Idar, Khedbrahma, Prantij Election Result 2022: गुजरात के साबरकांठा जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। जिसमें हिम्मतनगर, इदार(SC), खेडब्रह्मा,प्रांतिज आदि सीटें हैं। जानिए इन चारों सीटों में कैसा है रुझान? किस पार्टी का उम्मीदवार इनमें से किस सीट पर है किससे आगे?

Sabarkantha, Himatnagar, Idar, Khedbrahma, Prantij Gujarat Election Result: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। गुजरात के साबरकांठा जिले में चार सीटें प्रांतिज,खेडब्रह्मा, हिम्मतनगर,इदार हैं। चार में से दो सीटें सामान्य और दो आरक्षित हैं। पांच साल पहले भाजपा के खाते में चार में से तीन सीटें गई थीं। खेडब्रह्मा की सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। साबरकांठा जिले में दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां सबसे अधिक 70.90 प्रतिशत लोगों के अपने मताधिकार का उपयोग किया था, जो कि दूसरे दौर में सबसे ज्यादा था।

Gujarat Sabarkantha Election Result: Full Result from Sabarkantha District Himatnagar, Idar, Khedbrahma, Prantij

विधानसभा सीटभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआम आदमी पार्टी उम्मीदवारकौन आगे
हिम्मतनगर (27)विनेन्द्रसिंह दिलीपसिंह जालाकमलेशकुमार जयंतीभाई पटेलनिर्मलसिंह अजबसिंह परमारबीजेपी
इदार(SC) (28)रमनलाल ईश्वरलाल वोरारमाभाई वीरचंदभाई सोलंकीजयंतीभाई प्रणामीबीजेपी
खेडब्रह्मा (29)(ST)अश्विन कोतवालडॉ तुषार अमरसिंह चौधरीगमेती बिपिनचंद्र रूपसीभाईकांग्रेस
प्रांतिज (33)गजेंद्रसिंह उदेसिंह परमारबहेचरसिंह हरिसिंह राठौड़अल्पेशकुमार नरेशभाई पटेलबीजेपी

पलटती रही है साबरकांठा में बाजी

साल 2012 में साबरकांठा की चार सीटों में से तीन कांग्रेस के खाते में गई थी जबकि एक भाजपा के हाथ लगी थी। लेकिन पांच साल पहले हुए चुनावों में ये समीकरण बदल गए थे।

End of Feed