Himachal Pradesh Exit Poll : हिमाचल में BJP को झटका, इस एक्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 5, 2022, 07:28 PM IST

Himachal Pradesh (HP) Election Exit Poll 2022 Axis My India : इंडिया टुडे-मॉय एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल की मानें तो हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 24 से 34 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 30 से 40 सीटें जा सकती हैं।

Himachal Pradesh Exit Poll 2022 : विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश क्या अपना इतिहास दोहराएगा? चुनाव के दौरान लोगों के मन में यह सवाल बराबर उठता रहा। यह सवाल उठना लाजिमी भी है क्योंकि बीते कई दशकों से इस पहाड़ी के राज्य के लोग बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस को मौका देते आए हैं। इस परंपरा को यदि मानें तो इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए। हालांकि, चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के वोटरों एवं चुनाव के जानकारों ने यही बात कहते पाए गए कि राज्य में 'मोदी मैजिक' काम कर रहा है और इस बार भी भाजपा की सरकार बनने के आसार हैं। यही बात सोमवार को आए एक एग्जिट पोल में भी सामने आई।

Himachal Pradesh Exit Poll

एग्जिट पोल ने बताया हिमाचल प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार।

इंडिया टुडे-मॉय एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत

इंडिया टुडे-मॉय एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल की मानें तो हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 24 से 34 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 30 से 40 सीटें जा सकती हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलने की बात कही गई है। हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत होती है। राज्य में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि, चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपना दमखम दिखाया है। हालांकि यह एग्जिट पोल हैं। चुनाव के असली नतीजे आठ दिसंबर को घोषित होंगे।

End of Feed