हिमाचल प्रदेश के देहरा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर और बीजेपी के होशियार सिंह में सीधा मुकाबला है। होशियार सिंह द्वारा राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद इस्तीफा देने की वजह से यहां उपचुनाव की नौबत आई है। इस सीट पर कमलेश ठाकुर के चुनाव लड़ने से मुकाबला रोचक हो रहा है सीधे-सीधे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक्सक्लूसिव
ये भी पढ़ें- उनकी सरकार को उसी तरह तोड़ देंगे जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है- गुजरात में बोले राहुल गांधी
कांग्रेस को खाता खुलने का इंतजार
बता दें कि देहरा विधानसीट 2010 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी, लेकिन कांग्रेस को अब तक इस सीट पर सफलता नहीं मिल पाई है। वर्ष 2012 में यहां से बीजेपी के रविंद्र सिंह रवि ने चुनाव जीता था। उसके बाद के दो विधानसभा चुनावों 2017 और 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह इस सीट को जीतने में सफल रहे। इस बार वे बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हैं।
तीन सीटों पर उपचुनाव
हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों, हमीरपुर, नालागढ़ और देहरा में 10 जुलाई को उपचुनाव होंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने पूरा जोर लगा रखा है। सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की एंट्री से यह चुनाव काफी दिलचस्प बना हुआ है।
