Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: 'पंचवर्षीय फॉर्मूला अब बीते दिनों की बात, कांग्रेस को नहीं मिलेगी सत्ता'

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 9, 2022, 06:35 PM IST

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के इस झूठ एवं दगाबाजी का सबसे बड़ा कष्ट हिमाचल प्रदेश के लोगों ने सहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया
  • इन दोनों ही रैलियों में पीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, राज्य में 12 नवंबर को मतदान
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि जो इलाके कांग्रेस का गढ़ हुआ करते थे, उन जगहों पर भी वह सत्ता में नहीं

Narendra Modi : पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले बोल रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। सुजानपुर में अपनी दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का जहां गढ़ हुआ करता था वहां भी यह सत्ता में नहीं है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की हालत दिनों-दिनों खराब होती जा रही है। जो इलाके इसके गढ़ थे वहां से भी यह पूरी तरह से साफ हो गई है। झूठे वादे एवं झूठी गारंटी का कांग्रेस का इतिहास रहा है।'

हिमाचल में एक चरण में 12 नवंबर को होगा मतदान

हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के इस झूठ एवं दगाबाजी का सबसे बड़ा कष्ट हिमाचल प्रदेश के लोगों ने सहा। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के लोगों के दरवाजे तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाईं। हिमाचल प्रदेश के लोग अब कांग्रेस की असलियत जान चुके हैं। कांग्रेस को लगता है कि यहां के लोग पंचवर्षीय फॉर्मूले के तहत एक बार फिर उसे मौका देंगे। यही वजह है कि कांग्रेस के नेता हिमाचल और यहां के लोगों की परवाह नहीं करते।

End of Feed