Himachal Result 2022: क्या बागी विधायकों के दम पर हिमाचल में भी सरकार बना लेगी बीजेपी?

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Dec 8, 2022, 05:15 PM IST

Himachal Pradesh BJP Chunav Result 2022: गुजरात में बेहद बड़ी जीत दर्ज हुई लेकिन हिमाचल प्रदेश में बीजेपी कांग्रेस के आगे पिछड़ती हुई नजर आई है और कांग्रेस पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार गई है लेकिन एक एक्सपर्ट से जब टाइम्स नाउ नवभारत पर इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बागी विधायकों की मदद से हिमाचल में बीजेपी सरकार बनने की संभावना से इनकार नहीं किया है।

Himachal Pradesh BJP Assembly Election Result 2022: भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार के विधानसभा चुनाव परिणाम मिले-जुले रहे हैं। जहां एक ओर अपने पुराने गढ़ गुजरात में पार्टी ने एक बार फिर सफलता के झंडे गाड़ते हुए 150 से ज्यादा सीटें पाकर जबरदस्त जीत हासिल की है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है हालांकि जब मतगणना रुझानों में जब से बीजेपी परिणाम के अंदर पीछे चल रही है तभी से ही कुछ एक्सपर्ट और बीजेपी नेता हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने को लेकर दावे करते नजर आ रहे हैं।

Assembly Election Result 2022

विधानसभा चुनाव 2022

बीजेपी के पक्ष में ऐसी संभावना के पीछे एक आधार यह दिया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है और पार्टी के कुछ विधायक बागी सुर अपनाकर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं हालांकि ऐसे कयासों का कोई ठोस आधार फिलहाल तो दिखाी नहीं दे रहा है लेकिन फिर भी कुछ एक्सपर्ट और नेताओं के अनुसार कई नवनिर्वाचित विधायक दिल्ली की केंद्रीय बीजेपी कमान के संपर्क में हैं।

End of Feed