Gujarat Exit Poll 2022 : गुजरात में AAP के लिए गुड न्यूज, मुस्लिमों की बनी चहेती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 08:49 PM IST

Gujarat Exit Poll 2022 : एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में इस बार मुस्लिम समुदाय ने कांग्रेस से दूरी बनाई है और उनका झुकाव आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ हुआ है। राज्य में दूसरी बार चुनाव लड़ रही है केजरीवाल की पार्टी ने मुस्लिम वोटरों में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है।

Gujarat Exit Poll 2022 : गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू बरकरार है। राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। गुजरात में दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद आए सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। टाइम्स नाउ नवभारत-EGT के एग्जिट पोल में भाजपा को 135 से 145 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। ईजीटी के साथ मिलकर किए गए इस सर्वे में गुजरात चुनाव एवं अन्य पार्टियों के प्रदर्शन से जुड़े कई सवाल पूछे गए। सर्वे में कई चौंकाने वाली एवं दिलचस्प बातें भी सामने आई हैं।

Gujarat muslims Voters

गुजरात चुनाव पर टाइम्स नाउ नवभारत का एग्जिट पोल।

AAP की तरफ मुस्लिमों का झुकाव

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में इस बार मुस्लिम समुदाय ने कांग्रेस से दूरी बनाई है और उनका झुकाव आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ हुआ है। राज्य में दूसरी बार चुनाव लड़ रही केजरीवाल की पार्टी ने मुस्लिम वोटरों में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। सर्वे में मुस्लिम मतदाताओं से सवाल किया गया कि वोटिंग में उनकी प्रमुखता क्या है? इस सवाल पर 18 फीसदी मुस्लिमों ने भाजपा को, 40 फीसदी ने AAP को, 38 प्रतिशत ने कांग्रेस को और 4 प्रतिशत ने अन्य को अपनी पसंद बताया।

End of Feed