Congress Candidates List for Gujarat elections: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, इंद्रनील राजगुरु को भी मिला टिकट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 11, 2022, 09:13 PM IST

Gujarat elections Congress Candidates List 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Elections 2022) के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के एक और लिस्ट जारी की। कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद फिर कांग्रेस में आने वाले इंद्रनील राजगुरु को कांग्रेस ने राजकोट पूर्व से उम्मीदवार बनाया है।

Gujarat elections Congress Candidates List 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Elections 2022) के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की एक और लिस्ट (Congress Candidates List) जारी की। इस लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम हैं। इंद्रनील राजगुरु, जिन्होंने पहले आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी। कुछ बाद फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें राजकोट पूर्व से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

Congress Candidates List

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी की

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट

इससे पहले कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 46 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिनमें चार मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में सभी 46 उम्मीदवार उन सीट के हैं, जहां पहले चरण में मतदान होगा। कांग्रेस ने पहले चरण की 68 सीट के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि 21 सीट पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा किया जाना बाकी था। इन सीट में मोरबी, तलाला, भावनगर-ग्रामीण, धारी, कोडिनार, रापर, भरूच, राजकोट पूर्व, राजकोट पश्चिम, जम्बूसर, नवसारी और जामनगर ग्रामीण शामिल हैं। इनमें से सात सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान शुक्रवार कर दिया गया।

End of Feed