Gujarat Election Result 2022 (गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 2022): गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के तहत वोटों की गिनती आठ दिसंबर, 2022 की जाएगी। सुबह मतगणना चालू होने के कुछ ही घंटों बाद रुझान/ट्रेंड्स भी आने लगेंगे, जिनसे तस्वीर होने लगेगी कि किस सीट से कौन सी पार्टी का उम्मीदवार आगे है या पीछे है। हालांकि, मोटा-मोटी तस्वीर दोपहर बाद साफ हो सकेगी कि किसका पलड़ा चुनावी नतीजे में भारी है।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)
मतगणना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स आप हमारी साइट पर पा सकेंगे। ये आपको लाइव ब्लॉग्स और आर्टिकल्स (खबरों) के जरिए मिल सकेंगे। यही नहीं, चुनावी नतीजों से संबंधित लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट आप हमारे चैनल पर पा सकेंगे। आप इसके अलावा हमारे न्यूज चैनल, फेसबुक अकाउंट, टि्वटर हैंडल और यूट्यूब चैनल भी इलेक्शन से संबंधित ताजा जानकारी हासिल कर पाएंगे।
अंग्रेजी में ये कवरेज देखने के लिए आप हमारे अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ का रुख कर सकते हैं। वहां आपको हिंदी की तरह पल-पल के ताजा अपडेट्स अंग्रेजी में मिलेंगे। आप इसके अलावा इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट (eci.gov.in) पर भी चुनावी परिणाम की जानकारी हासिल कर पाएंगे।
गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। इस बार का विस चुनाव दो चरण में संपन्ना हुआ, जिसके तहत एक दिसंबर और पांच दिसंबर को वोटिंग हुई। मतगणना गुरुवार (आठ दिसंबर, 2022) को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है।
