Gujarat Election Exit Poll 2022: मोदी मैजिक के आगे सब बेबस, मुस्लिम वोटर में भी नया ट्रेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 08:47 PM IST

Gujarat Election Exit Poll 2022: गुजरात चुनाव में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या है, इस पर करीब दो तिहाई लोगों ने महंगाई और बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया है। 44 फीसदी लोगों ने महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा माना है। वहीं 26 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा माना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एग्जिट पोल में पूछे गए सवालों के आधार पर देखा जाय तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी मुद्दों पर हावी दिखाई दे रहे हैं।
  • 31 फीसदी वोटरों का कहना था कि गुजरात में सिर्फ मोदी का नाम काफी है।
  • कांग्रेस के लिए इन चुनावों के साथ-साथ भविष्य के चुनावों के लिए भी अच्छी खबर नहीं दिख रही है।

Gujarat Election Exit Poll 2022: गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल के अनुमानों से साफ है कि बीजेपी गुजरात में एक नया इतिहास रचने जा रही है। न केवल उसने 27 साल से चली आ रही सत्ता को बरकार रखा है। वहीं अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही होते हैं तो भाजपा अभी तक सबसे बेहत प्रदर्शन कर सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत-ईटीजी (Times Now Navbharat-ETG) के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को इस बार गुजरात में 135-145 सीटें मिल सकती है। इसके पहले भाजपा को 2002 में 127 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा को करीब 47 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि कांग्रेस को वोटों और सीटों दोनों का भारी नुकसान हो रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी दावों जैसा प्रदर्शन करते हुए नहीं दिख रही है।

GUJARAT EXIT POLL

मोदी मैजिक का फिर दिखा दम

किसको कितनी सीटें और वोट

Times Now Navbharat-ETG एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को को इस बार करीब 2 फीसदी वोट का नुकसान हो रहा है। 2017 में उसे 49.10 फीसदी वोट मिले थे। इस बार वह 46.7 फीसदी वोट हासिल करते हुए दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को गुजरात में करीब 18 फीसदी वोट का नुकसान हो रहा है। उसे 23.4 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। पिछली बार उसे 41.1 फीसदी वोट मिले थे। जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है तो पार्टी कांग्रेस के वोट बैंक में बड़ा सेंध लगा रही है। उसे कांग्रेस से ज्यादा वोट भी मिल रहे हैं। आप को 24.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। हालांकि उसे 6-16 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 24-34 सीटें मिलने का अनुमान है।

End of Feed