Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में चुनावी समर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (20 नवंबर, 2022) सुबह सोमनाथ मंदिर पहुंचे। शिवभक्त पीएम ने अपनी इस धर्म यात्रा के दौरान बाबा के दर पर चांदी के कलश से जल चढ़ाया। उन्होंने इसके बाद वहां विधिवत पूजा-पाठ किया। पुरोहितों की मौजूदगी में पीएम ने मंदिर में चांदी के थाल में रखे शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उन्होंने इस दौरान बेलपत्र चढ़ाया। फिर दूध, दही, शहद और जल से अभिषेक किया।
पीएम ने ये तस्वीरें रविवार को अपने टि्वटर अकाउंट से शेयर की हैं।
दरअसल, यह पीएम के गुजरात दौरे का दूसरा दिन है, जिसमें सौराष्ट्र क्षेत्र में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान मतदान पर जोर देते हुए जनता से कहा- आप लोग इस बार मतदान कर मेरी इच्छा को पूरा करें। आपका नरेंद्र भाई चाहता है कि भूपेंद्र भाई पिछले सारे रिकॉर्ड्स (चुनावी जीत से संबंधित) तोड़ दें।
सोमनाथ मंदिर में यूं दिखी पीएम मोदी की शिव भक्तिः
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi visits the Somnath temple in Gujarat (Source: DD) t.co/G60QMl5VBQ
— ANI (@ANI) Nov 20, 2022
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi visits the Somnath temple in Gujarat, offers prayers(Source: DD) t.co/BF1z4HrwCY
— ANI (@ANI) Nov 20, 2022
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi visits the Somnath temple in Gujarat, offers prayers(Source: DD) t.co/zq5nJCIQEA
— ANI (@ANI) Nov 20, 2022
सुनें, अपने संबोधन में उन्होंने और क्या कुछ कहा?:
Beginning today's campaign from Veraval. Phenomenal atmosphere at the rally. @BJP4Gujarat t.co/UqLyqAEckv
— ANI (@ANI) Nov 20, 2022
वैसे, पीएम इससे पहले उत्तराखंड के केदारनाथ और फिर यूपी के वाराणसी में बाबा शिव के प्रमुख मंदिरों के दर्शन करने पहुंच चुके हैं। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती आठ दिसंबर को की जाएगी।
