Election Results 2022 eciresults.nic.in: सबसे पहले हम जानेंगे कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने गुजरात विधानसभा चुनावों में लगातार सातवीं जीत दर्ज कर ली है, BJP ने बहुमत का आंकड़ा पार किया जबकि रिकॉर्ड जीत भी दर्ज की है। Gujarat Assembly elections 2022 में कुल 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान किया गया था, दोनों के रिजल्ट के अनुसार बीजेपी 156 सीटों से आगे है जबकि कांग्रेस 17 से कम सीटों पर आ गई है।
विधानसभा चुनाव में आप पार्टी पास या फेल? देखें एनालिसिस
आप पार्टी का गुजरात में रिजल्ट
Gujarat Election Results 2022 में आम आदमी पार्टी को 5 सीट मिली है, यहां 182 सीटों के लिए वोटिंग की गई थी। महज 5 सीटों को देखते हुए आप इस आंकड़े से पार्टी को फेल या पास की नजर से देखेंगे, लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी की कोशिश अपना प्रभाव छोड़ना था, वास्तव में आप पार्टी के जीतने के चांस पहले से नहीं थे, लेकिन उनकी लड़ाई ने यह दिखा दिया कि वह बहुत से वोटों को काटने में सक्षम है। इस इलेक्शन में बीजेपी बहुमत की ओर है, ऐसे में जाने अनजाने में आप पार्टी ने कांग्रेस के वोटों को काटने का काम किया है।
आप पार्टी का हिमाचल प्रदेश में रिजल्ट
Himachal Pradesh Election Result 2022 में Aam Aadmi Party (AAP) का खाता भी नहीं खुल सका है, राज्य में कुल 68 सीटों के लिए एक चरण में मतदान किए गए थे, और लगभग सभी सीटों के लिए रुझान साफ होने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों में एतिहासिक जीत दर्ज की थी, इसके बाद से पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की गतिविधियां लगातार एक्टिव थी, ऐसे में सभी को लग रहा था कि यहां भी आम आदमी पार्टी चमत्कारिक प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन पार्टी को औंधे मुंह की खानी पड़ी। एक भी सीट न जीतने के कारण यहां पार्टी ने एक प्रतिशत भी लोगों को प्रभावित नहीं किया।
एनालिसिस
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में आप पार्टी ने अपनी शुरुआत की थी। यह उनकी तरफ से एक उत्साही अभियान था, एक्सपर्ट जहां इस उम्मीद में थे कि भाजपा को आप पार्टी से कड़ी टक्कर मिल सकती है, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने बीजेपी को बुरी तरह से हराया था, वहीं बीजेपी की सुनामी ने आप पार्टी को इस चुनाव में बहाकर दूर कर दिया। आप पार्टी के कई उम्मीदवार इस बात का जिक्र करते हुए नजर आए कि गुजरात में कभी तीसरी पार्टी नहीं आई, ऐसे में आप पार्टी एक सफल पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बता दें, ऐसा नहीं है गुजरात में एक नहीं कई बार त्रिकोणीय पार्टी के बीच में लड़ाई हो चुकी है, लेकिन पिछले 27 सालों से बीजेपी का कब्जा है।
अंत में न भूलें, कि पहली बार गुजरात या हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने वाली आप पार्टी को गुजरात में कुछ सीट्स मिली हैं, जिसे सकारात्क शुरुआत कहा जा सकता है।
