जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार और उनके बेटे ऋतुराज ने थामा JDU का दामन, संजय झा ने दिलाई सदस्यता

Bihar Elections 2025: जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू में एक बार फिर से वापसी हो गई। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को अरुण कुमार और उनके बेटे ऋतुराज को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। यह उनकी जदयू में तीसरी पारी है।

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और इसी के साथ ही नेताओं के बीच पार्टियां बदलने की होड़ लग गई है। एक तरफ राजनीतिक दल समीकरण साधने में जुटे हुए हैं तो दूसरी ओर नेता टिकट की चाहत में पार्टियां बदल रहे हैं। इसी कड़ी में, जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू में फिर से वापसी हो गई।

EX MP Arun Kumar

जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार (फोटो साभार: @DrArunKumarExMP)

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को अरुण कुमार और उनके बेटे ऋतुराज को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अरुण कुमार ने कहा, ''मुझे नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूती से पुन: काम करने का मौका मिला है... बिहार जिस प्रकार से प्रगति के रास्ते पर है इसमें हम अपनी ताकत लगाएंगे।''

End of Feed