लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता BJP में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 03:57 PM IST

Congress Spokesperson Rohan Gupta joins BJP: रोहन गुप्ता ने पिछले महीने कांग्रेस पर अपमान और चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट भी लौटा दिया था। अब वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Rohan Gupta joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में गुप्ता भाजपा में शामिल हुए। उनके अलावा पंजाब की पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर और कुछ अन्य नेता भी इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए।

Rohan Gupta joins BJP

रोहन गुप्ता बीजेपी में शामिल

बता दें, रोहन गुप्ता ने पिछले महीने कांग्रेस पर अपमान और चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट भी लौटा दिया था। कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा प्रत्याशी बताया था, लेकिन उन्होंने अपने पिता की खराब सेहत का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था, इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी।

End of Feed