सपा की साइकिल पर सवार गुड्डू जमाली यूपी के अमीर नेताओं में टॉप पर, जानिए कितनी है नेटवर्थ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2024, 05:18 PM IST

2022 के उपचुनाव में जमाली ने मुस्लिम मतदाताओं के दम पर निर्वाचन क्षेत्र से 2,66,210 वोट हासिल किए थे। उस चुनाव में बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 3.12 लाख वोट पाकर जीत हासिल की थी..

Guddu Jamali Networth: बहुजन समाज पार्टी नेता और यूपी के पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो गए। आज़मगढ़ की मुबारकपुर सीट से दो बार विधायक (2012, 2017) रहे जमाली की जिले में अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्होंने बसपा के टिकट पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और धर्मेंद्र यादव के खिलाफ आजमगढ़ लोकसभा सीट से 2014 और 2022 का लोकसभा उपचुनाव लड़ा था।

Guddu Jamali

गुड्डू जमाली सपा में शामिल

आजमगढ़ से लड़ा था चुनाव

2022 के उपचुनाव में जमाली ने मुस्लिम मतदाताओं के दम पर निर्वाचन क्षेत्र से 2,66,210 वोट हासिल किए थे। उस चुनाव में बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 3.12 लाख वोट पाकर जीत हासिल की थी, जबकि एसपी के धर्मेंद्र यादव को 3.04 लाख वोट मिले थे। 2014 के चुनाव में भी जमाली ने आज़मगढ़ से 2.66 लाख से अधिक वोट हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहे, जबकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 3.40 लाख वोट हासिल करके सीट जीती थी। सपा ने अभी तक आजमगढ़ सीट पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है और धर्मेंद्र यादव को यहां और कन्नौज सीट का प्रभारी बनाया है।

End of Feed