पहले चरण का मतदान खत्म, 102 सीटों पर डाले गए वोट; जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 06:56 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024 : पहले चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। पहले चरण के चुनाव में कुल 21 राज्यों में 59.71 फीसदी वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर सबसे अधिक वोटिंग हुई, जबकि सबसे कम वोटिंग बिहार में हुई।

First Phase of Election: लोकसभा चुनाव का पहला चरण शुक्रवार को संपन्न हो गया। पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हुआ। इसके साथ ही 8 केंद्रीय मंत्रियों व विपक्ष के कई बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला वोटिंग मशीन में बंद हो गया। इन 102 सीटों पर कुल 1,625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

Election Commission First Phase Voting

पहले चरण में कहां कितनी वोटिंग हुई?

कहां कितना हुआ मतदान।

किस राज्य में कितनी फीसदी वोटिंग हुई?

किन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद?

शुक्रवार को जिन केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य का फैसला वोटिंग मशीन में बंद हुआ उनमें नागपुर से नितिन गडकरी, डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, अरुणाचल पश्चिम से किरण रिजिजू, उधमपुर से जितेंद्र सिंह, अलवर से भूपेंद्र यादव, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल व तमिलनाडु के नीलगिरी से एल मुरुगन शामिल रहे।

End of Feed