Exit Poll: कर्नाटक में कांग्रेस जीत रही इतनी सीटें... CM सिद्दारमैया के दावे ने बढ़ाई BJP की टेंशन

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों से एक दिन पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया कि एग्जिट पोल मीडिया द्वारा गढ़े गए हैं और भरोसा जताया कि इंडिया ब्लॉक चुनाव में 295 का आंकड़ा पार कर जाएगा।

Exit Poll 2024: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को पार्टी नेता राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया कि एग्जिट पोल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मीडिया का पोल है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कर्नाटक की 28 लोकसभा सीट में से 15 से 20 सीट पर जीत दर्ज करेगी। राहुल गांधी ने रविवार को एग्जिट पोल को ‘मोदी मीडिया पोल’ करार दिया था।

CM Siddaramiah

CM सिद्दारमैया ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस 15 से 20 सीटों पर दर्ज करेगी जीत

लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के बाद शनिवार को विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित एग्जिट पोल में पूर्वानुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को लगातार तीसरी बार लोकसभा में बहुमत प्राप्त होगा। एग्जिट पोल में यह भी पूर्वानुमान लगाया गया है कि भाजपा और जनता दल सेक्युलर के गठबंधन को कर्नाटक में भारी जीत मिलेगी और राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी दोहरे अंक को पार नहीं कर पाएगी।

End of Feed