'BJP दफ्तर से आया Exit poll...'; सीएम ममता ने अनुमानों को बेकार बताया, कहा- 294 में से 226 सीटें जीतेगी TMC

Bengal Exit Poll Projections: ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि एग्जिट पोल BJP के दफ्तर से आए हैं। ये आंकड़े मनगढ़ंत हैं, जिनका मकसद TMC कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराना है।

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के अनुमानों पर प्रतिक्रिया देते हुए, विपक्षी भाजपा पर उन्हें 'फिक्स' करने का आरोप लगाया है। बनर्जी ने भरोसा जताया कि 4 मई को बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद TMC सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 'गिनती के दौरान किसी भी तरह का खेल' नहीं होने देगी।

'BJP दफ्तर से आया Exit poll...'; सीएम ममता ने अनुमानों पर बेकार बताया, कहा- 294 में से 226 सीटें जीतेगी TMC

'BJP दफ्तर से आया Exit poll...'; सीएम ममता ने अनुमानों पर बेकार बताया, कहा- 294 में से 226 सीटें जीतेगी TMC

बनर्जी ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'एग्जिट पोल BJP के दफ्तर से आए हैं। ये आंकड़े मनगढ़ंत हैं, जिनका मकसद TMC कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराना है।' उन्होंने आरोप लगाया कि उनके चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में पूरी रात छापे मारे गए।

End of Feed