Election Commission of India (ECI) Rajasthan Election/Chunav Results 2023 on eciresults.nic.in, results.eci.gov.in, eci.gov.in: राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए बीते 25 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है।सुबह आठ बजते ही सभी सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है और धीरे-धीरे रुझान आना भी शुरू हो चुके हैं। दोपहर 12 बजे तक सभी सीटों पर स्थिति भी साफ हो जाएगी। बता दें, इस बार राजस्थान की 199 सीटों पर 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 36 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। इस बार 8054 प्रत्याशी मैदान में हैं।
राजस्थान के चुनाव परिणाम
यहां अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में है। हालांकि, विपक्षी पार्टी भाजपा सत्ता में वापसी के लिए जोर का दम लगाए हुए हैं। गुरुवार को सामने आए एग्जिट पोल में इस सूबे में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।
