
ECI Election Results 2022: आ गए पूरे परिणाम, जानें- किसके हिस्से आईं कितनी सीट?
Election Commission Election Result 2022, ECI Election Results 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के परिणाम बुधवार को आ गए। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सभी 250 सीटों के परिणाम घोषित, ‘आप’ ने 134, भाजपा ने 104, कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की, तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। आप दिल्ली चुनाव आयोग की वेबसाइट (sec.delhi.gov.in) पर नतीजे खुद भी चेक कर सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 250 वार्ड्स के लिए चार दिसंबर, 2022 को वोटिंग हुई थी। मतदान 50.47 फीसदी हुआ, जो कि पिछले चुनाव के मुकाबले 3.53 प्रतिशत कम है। रोचक बात है कि दिल्ली में इस बार परिसीमन के बाद यह चुनाव हुआ, जिसमें असल टक्कर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में थी। इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आप की जीत की संभावना जताई गई थी। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस ने भी अपनी-अपनी जीत का दावा किया था।
Gujarat, HP Election Results 2022 LIVE