'24 घंटे में दाखिल करें जवाब': पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहने पर घिरे खरगे; चुनाव आयोग ने जारी की चेतावनी

चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए खरगे को नोटिस जारी किया है।

पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कहने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुरी तरह घिरते दिख रहे हैं। भाजपा के भारी विरोध के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का संज्ञान लिया है। साथ कड़ी चेतावनी जारी की है। आयोग ने इस बयान को लेकर भाजपा की शिकायत पर मल्लिकार्जुन खरगे से 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष साफ करने को कहा है।

मल्लिकार्जुन खरगे। (File photo)

मल्लिकार्जुन खरगे। (File photo)

भाजपा पहुंची थी चुनाव आयोग

इससे पहले, बीते दिन भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। भाजपा ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा था कि मल्लिकार्जुन खरगे का बयान चुनावी आचार संहिता (Model Code of Conduct) का गंभीर उल्लंघन है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस तरह की भाषा न सिर्फ राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि चुनावी माहौल को भी प्रभावित कर सकती है। भाजपा ने अपनी शिकायत में भारतीय न्याय संहिता 2023 की कई धाराओं-175, 171/174 और 356(1) का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह का बयान मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश है। इससे कांग्रेस पीएम मोदी की व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने वाला की कोशिश है। साथ ही भाजपा ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह की टिप्पणी निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया में बाधा डाल सकती है।

End of Feed