जीतन राम मांझी ने NDA की बढ़ाई टेंशन, फिर दोहराई 20 सीटों वाली मांग; बोले- हमारे लिए करो या मरो की स्थिति

Bihar Elections 2025: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने आगामी विधानसभा चुनावों में राजग के तहत 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि अगर राजग उनकी पार्टी को पर्याप्त सीटें नहीं देता है तो हमारे लिए 'करो या मरो' की स्थिति होगी।

Bihar Elections 2025: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने रविवार को एक बार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में राजग के तहत 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि अगर राजग उनकी पार्टी को पर्याप्त सीटें नहीं देता है तो हमारे लिए 'करो या मरो' की स्थिति होगी।

Jitan Ram Manjhi

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी (फोटो साभार: @jitanrmanjhi)

जीतन राम मांझी ने क्या कुछ कहा?

मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी ने कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है, लेकिन विधानसभा में मान्यता प्राप्त करने के लिए उन्हें पर्याप्त सीटें चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मांझी ने कहा, "हमने अभी तक ऐसा कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है, लेकिन यह सच है कि हमारे लिए करो या मरो की स्थिति है... हम राजग से पर्याप्त सीटें आवंटित करने का अनुरोध करेंगे ताकि हमारी पार्टी को विधानसभा में मान्यता मिल सके।"

End of Feed