क्या मैं गुंडा-माफिया लगती हूं? केवल भटकाने की बात करती है BJP- डिंपल यादव

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2024, 01:41 PM IST

Dimple Yadav : मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि जब रोजगार नहीं होगा, किसानों को सही आमदनी नहीं मिलेगी तब इन सबका असर कानून व्यवस्था पर पड़ेगा ही। बहुत जरूरी है कि इस प्रदेश में विकास करके लोगों को राजोगार दिया जाए। जिससे लोगों में खुशहाली आए।

Dimple Yadav : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के परिवार के गढ़ मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से उनकी बहू डिंपल यादव चुनाव मैदान में है। पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। भाजपा के विपक्ष पर गुंडा माफिया को टिकट देने के आरोप पर उन्होंने सीधे कहा कि "क्या मैं आपको गुंडा माफिया लगती हूं।" डिम्पल यादव का कहना है कि सपा पर लोगों का भरोसा है। हमारी जीत पक्की है।

dimple yadav

मैनपुरी सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव।

सवाल: भाजपा की तरफ से आप पर परिवारवाद और गुंडे माफियाओं का पक्षदार होने का आरोप है?

End of Feed