Delhi Vidhan Sabha Result: आडंबर-अहंकार और AAP-दा की हार, दिल्ली का मालिक होने का टूटा घमंड; केजरीवाल-काग्रेस पर PM के तीखे वार

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड जीत से गदगद है। भाजपा मुख्यालय से जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है। पीएम ने कहा कि मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। मैं दिल्ली वासियों के आभार व्यक्त करता हूं। मैंने हर दिल्ली वासी के नाम एक पत्र भेजा था और आप सबने हर परिवार में मेरा ये पत्र पहुंचाया था। मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए, दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए।

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को कुल 22 सीटें ही मिलीं। बीजेपी को इस बार कुल 40 सीटों का फायदा हुआ तो उतनी ही सीटों का घाटा आम आदमी पार्टी को हुआ। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए। भारतीय जनता पार्टी 26 वर्षों से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी की प्रचंड जीत के बाद पार्टी मुख्यालय पर शीर्ष नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को 'ऐतिहासिक' करार दिया और कहा कि अब राष्ट्रीय राजधानी एक दशक की 'आप-दा' से मुक्त हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस जनादेश से स्पष्ट है कि आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत और आडंबर, अराजकता, अहंकार तथा दिल्ली पर छाई 'आप-दा' की हार हुई है। आज की ये विजय ऐतिहासिक है। दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया है। एक दशक की आप-दा से दिल्ली मुक्त हुई है। पीएम ने कहा कि आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। इस जनादेश के लिए दिल्ली की जनता को सिर झुकाकर नमन करते हुए मोदी ने कहा कि आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आप-दा की हार हुई है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के इस जनादेश से यह भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है।

Dilli BJP Live.

पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जीत पर दिल्लीवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा दिल्ली एक दशक से मौजूद आप 'दा' से मुक्त हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि जहां NDA है वहां सुशासन है, विकास है, विश्वास है। NDA का हर कैंडिडेट, हर जन प्रतिनिधि लोगों के हित में काम करता है। देश में NDA को जहां भी जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। सुशासन का लाभ गरीब को भी होता है और मध्यम वर्ग को भी होता है। इस बार दिल्ली में गरीब, झुग्गी में रहने वाले मेरे भाई-बहन और मिडिल क्लास ने भाजपा को जबरदस्त समर्थन दिया है। हर वर्ग के बहुत सारे professionals हमारी पार्टी में काम कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि हमारी पार्टी ने हमेशा मिडिल क्लास को अपनी प्राथमिकता पर रखा है।

End of Feed