Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, 5 न्याय और 25 गारंटी की बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2024, 12:22 PM IST

Congress Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को न्यायपत्र नाम दिया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व सोनिया गांधी ने इसे जारी किया। इस न्याय पत्र में 5 न्याय और 25 गारंटी की बात की गई है।

Congress Manifesto: कांग्रेंस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इस घोषणापत्र को 'न्याय पत्र' नाम दिया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व सोनिया गांधी की मौजूदगी में इसे जारी किया गया। पार्टी की ओर से कहा गया है कि यह न्यायपत्र 'पांच न्याय' पर आधारित है। इसमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल हैं।

Congress manifesto

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय के साथ 25 गारंटी की भी बात की है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 22 दिसंबर 2023 को पी चिदंबरम जी की अध्यक्षता में 16 सदस्यीय कमेटी बनी थी, जिसने घोषणा पत्र बनाया। उन्होंने कहा, हमारा घोषणा पत्र राजनीतिक इतिहास में न्यायिक दस्तावेज के रूप में याद किया जाएगा।

End of Feed