Congress के घोषणापत्र में अमेरिका और थाईलैंड के फोटो, जरा इनकी गंभीरता तो देखिए...BJP ने कांग्रेस को यूं घेरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2024, 04:23 PM IST

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, इतने वर्षों से देश के सभी वर्गों के साथ अन्याय करने के बाद वे अपने घोषणापत्र तो न्याय पत्र का नाम दे रहे हैं।

BJP on Congress Manifesto: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर हमला बोला है। बीजेपी ने कहा कि इनके घोषणापत्र की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकता है कि इसमें न्यूयॉर्क और थाईलैंड की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया चेयरपर्सन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट कौन संभाल रहा है। कम से कम पार्टी को तो पता होना चाहिए कि उनका घोषणापत्र कौन बना रहा है। पर्यावरण सेक्शन में इस्तेमाल की गई तस्वीर दिखाते हुए त्रिवेदी ने कहा कि यह तस्वीर राहुल गांधी के पसंदीदा स्थान थाईलैंड की है।

Sudhanshu Trivedi

सुधांशु त्रिवेदी

क्या सब कुछ नेहरू के बाद हुआ...

End of Feed