Gandhidham Congress Candidate: गांधीधाम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने की सुसाइड की कोशिश, EVM में गड़बड़ी का लगाया आरोप

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 8, 2022, 05:02 PM IST

Gujarat Assembly Elections 2022: ईवीएम से छेड़छाड़ के विरोध में पहले तो कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठ गए, फिर अधिकारियों से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दुपट्टे से खुदकुशी का प्रयास किया। इस बीच कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थकों ने हस्तक्षेप किया और उन्हें कोई भी कठोर कदम उठाने से रोक दिया।

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) में बीजेपी को भारी बहुमत मिला है। वहीं इस बीच गुजरात (Gujarat) की गांधीधाम सीट (Gandhidham Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी भरतभाई वेलजीभाई सोलंकी ने ईवीएम में गड़बड़ी की बात कहकर मतगणना केंद्र पर खुदकुशी करने की कोशिश की। ईवीएम (EVM) से छेड़छाड़ के विरोध में पहले तो कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठ गए, फिर अधिकारियों से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दुपट्टे से खुदकुशी का प्रयास किया। इस बीच कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थकों ने हस्तक्षेप किया और उन्हें कोई भी कठोर कदम उठाने से रोक दिया।

वहीं गांधीधाम सीट से बीजेपी उम्मीदवार मालती किशोर महेश्वरी ने जीत दर्ज की है। मालती किशोर महेश्वरी को जहां कुल 83, 760 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी भरतभाई वेलजीभाई सोलंकी को कुल 45,929 वोट मिले। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी भी सूरत के माजूरा सीट से 1.16 लाख मतों से चुनाव जीत चुके हैं। वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री कुंवरजी भाई बावलिया जसडण से चुनाव जीत गए हैं।

End of Feed