वारंगल लोकसभा प्रत्याशी अरूरी रमेश के समर्थन में CM धामी ने किया भव्य रोड शो, बोले- भ्रष्टाचार रोकने के लिए BRS-कांग्रेस को उखाड़ फेंकें

Lok Sabha Election 2024: वारंगल लोकसभा प्रत्याशी अरूरी रमेश के समर्थन में CM धामी ने भव्य रोड शो किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के अभियान में जुटी बीआरएस(BRS) और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों को ऐसा सबक सिखाएं कि वह एक-एक वोट को तरसें।

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वारंगल (तेलंगाना) में भाजपा प्रत्याशी अरूरी रमेश के समर्थन में रोड शो किया और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के अभियान में जुटी बीआरएस(BRS) और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों को ऐसा सबक सिखाएं कि वह एक एक वोट को तरसें और उनके पैर जमीन से उखड़ जाएं। इस दौरान सड़कों पर उमड़ी भीड़ का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं देवभूमि उत्तराखंड से देवभूमि तेलंगाना आया हूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने को तेलंगाना से सभी प्रत्याशियों को भारी समर्थन देकर दिल्ली भेजें।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami

तेलंगाना से सभी भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर भेजें लोकसभा: मुख्यमंत्री धामी

भारत के नागरिकों का आज पूरी दुनिया में हो रहा सम्मान- CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता दक्षिण भारत में भी देखने को मिली है। तेलंगाना में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई मुख्यमंत्री धामी की जनसभा और रोड शो में भारी भीड़ एवं जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान वारंगल में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 43 डिग्री तापमान में भी भारी जनसमुद्र देखकर भरोसा है कि मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार बड़ी जीत से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत के नागरिकों का न केवल देश बल्कि विदेशों में भी सम्मान हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने 10 साल के कालखण्ड में एक दिन एक घण्टा भी आराम न करते हुए पूरे समपर्ण के साथ काम किया है। अब प्रधानमंत्री की तपस्या का फल देने का समय आ गया है। जनता अब प्रधानमंत्री के तपस्या का फल तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देगी।

End of Feed