इलेक्शन

CEC ज्ञानेश कुमार को दक्षिण अफ्रीका से आया सरप्राइज कॉल, चेयरपर्सन ने दीं बिहार चुनाव के लिए शुभकामनाएं

आज मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को दक्षिण अफ्रीका के चुनाव आयोग के चेयरपर्सन मोसोथो मोएप्या का एक सरप्राइज कॉल आया, जिसमें उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं।

Image

ज्ञानेश कुमार को साउथ अफ्रीका के इलेक्शन कमीश्नर ने दी शुभकामनाएं (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Bihar Election 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को आज दक्षिण अफ्रीका के चुनाव आयोग के चेयरपर्सन मोसोथो मोएप्या का एक अप्रत्याशित फोन कॉल प्राप्त हुआ। इस कॉल में उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। मोएप्या ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि दक्षिण अफ्रीका के सांसद जल्द ही भारत का दौरा करना चाहते हैं ताकि वे दुनिया की सबसे पारदर्शी और कुशल चुनाव प्रणाली, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के कामकाज को समझ सकें और उससे सीख ले सकें।

पहली बार लाइव फीड से रखी जा रही नजर

बता दें, कि आज 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग चल रही है। जिसके लिए निर्वाचन आयोग (EC) के शीर्ष अधिकारी मतदान केंद्रों पर मौजूद हैं और सभी तरह से इस प्रकिया को सुचारू रूप से चला रहे हैं। गौरतलब है कि वोटिंग बूथों पर ‘लाइव फीड’ के माध्यम से बिहार में जारी मतदान पर लगातार नजर भी रखी जा रही है। राज्य के सभी मतदान केंद्रों में पहली बार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त एसएस संधू और विवेक जोशी यहां निर्वाचन सदन में स्थित निर्वाचन आयोग के नियंत्रण कक्ष में मौजूद हैं।

121 सीटों पर आज मतदान

बिहार में गुरुवार को पहले चरण के तहत 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में प्रमुख चेहरों में INDIA ब्लॉक के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव और भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। शेष 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को निर्धारित है

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article