हिमाचल विधानसभा चुनाव में BJP की हार, सीएम जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा, बोले- लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 8, 2022, 05:17 PM IST

Himachal assembly elections Result 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया और कहा कि लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे।

Himachal assembly elections Result 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी हार हो गई। कांग्रेस सरकार बनाती नजर आर ही है। 68 सदस्यीय विधानसभा वाले सदन में कांग्रेस को 39 सीटें और बीजेपी 26 सीटें मिलती नजर आ रही है। इस नतीजे के बाद हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। इसके कुछ देर बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।

Himachal Pradesh CM Jairam Thakur

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं लोगों के जनादेश का सम्मान करता हूं और मैं पिछले 5 वर्षों के दौरान पीएम और अन्य केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राजनीति से इतर राज्य के विकास के लिए खड़े रहेंगे। हम अपनी कमी का विश्लेषण करेंगे और अगले कार्यकाल में सुधार करेंगे। हालांकि हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज से 38,183 मतों के अंतर से बढ़त जारी रखी है। गिनती जारी है।

End of Feed