Satyendra Jain : सत्येंद्र जैन के वायरल वीडियो ने बिगाड़ा काम! शकूरबस्ती में तीनों वार्ड हार गई AAP

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 12:51 PM IST

Satyendra Jain : तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन अरविंद केजरीवाल के करीबी मंत्री हैं। सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी सीट के तहत आने वाले तीन वार्डों में भाजपा को जीत मिली है। यहां सरस्वती विहार से आप ने उर्मिला गुप्ता को प्रत्याशी बनाया।

Satyendra Jain : दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) तो बड़ी जीत दर्ज करती दिख रही है। नगर निगम में इस बार उसकी सरकार भी बनेगी लेकिन उसे अपने दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा है। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के क्षेत्रों रानी बाग, पश्चिम विहार एवं सरस्वती विहार में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों का हार का सामना करना पड़ा है। यही हाल, ओखला से विधायक एवं आप के बड़े नेता अमानतुल्ला खान के क्षेत्र का भी है। अमानतुल्ला ओखला क्षेत्र से विधायक हैं। यहां के तीनों वार्डों में आप को हार का सामना करना पड़ा। ओखला मुस्लिम बाहुल्य सीट है। शाहीन बाग भी इसी इलाके में आता है। समझा जाता है कि इस इलाके में मुस्लिम वोट एआईएमआईएम, कांग्रेस और आप में बंटा है।

satyendra jain

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022।

शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं जैन

तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन अरविंद केजरीवाल के करीबी मंत्री हैं। सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी सीट के तहत आने वाले तीन वार्डों में भाजपा को जीत मिली है। यहां सरस्वती विहार से आप ने उर्मिला गुप्ता को प्रत्याशी बनाया। उर्मिला के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने शिखा भारद्वाज और कांग्रेस ने दीपिका देशवाल को मैदान में उतारा। वहीं, पश्चिम विहार से आप ने शालू दुग्गल को टिकट दिया। भाजपा से विनीत वोहरा और कांग्रेस से दुष्यंत यादव प्रत्याशी थे। रानी बाघ वार्ड से भाजपा की ज्योति अग्रवाल जीती हैं। इस वार्ड में आम आदमी पार्टी से मिथलेश पाठक और कांग्रेस से अंजू खुराना मैदान में उतारा।

End of Feed