'BJP की विदाई तय...' प्रियंका गांधी के दावे पर भाजपा नेताओं का तंज- सबको राम राम करना पड़ेगा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2024, 07:20 PM IST

Loksabha Chunav: प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रोड शो किया और ये कहा कि इस बार भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन की जीत होगी। जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किया। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और असम के सीएम हिमंता ने प्रियंका पर पलटवार किया है।

BJP vs Congress: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी उठापटक का दौर तेज हो चुका है। पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर जुबानी जंग देखी गई। एक तरफ कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि इस बार भाजपा की विदाई तय है, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने प्रियंका और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई।

BJP vs Priyanka Gandhi Vadra

प्रियंका गांधी पर भाजपा का पलटवार।

इमरान मसूद के समर्थन में प्रियंका ने किया रोड शो

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की आठ सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने बुधवार को यहां विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो किया। जैन बाग क्षेत्र से शुरू हुआ यह रोड शो रायवाला, जेबीएस इंटर कॉलेज, कम्बोह पुल से होकर लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मुस्लिम बहुल इलाके कुतुब शेर में समाप्त हुआ।

End of Feed